Chandra Puja

2,100.00

Category:

चंद्र पूजा से आपके आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा आपको हानि नहीं पहुंचा सकती। चंद्र पूजा की मदद से महिलाओं की मासिक धर्म की समस्याओं का निवारण होता हैं।चंदमा की पूजा से आपकी आँखों की रोशनी बढ़ती हैं।चंद्र पूजा से आपको भावनात्मक शांति प्राप्त होती हैं।त्वचा संबंधी रोग भी चंद्र पूजा से दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र एक शुभ ग्रह है। यह सौम्य और शीतल प्रकृति को धारण करता है। ज्योतिष में चंद्र ग्रह को स्त्री ग्रह कहा गया है। चंद्रमा धरती का सबसे निकटतम ग्रह है। इसमें प्रबल चुम्बकीय शक्ति है। यही कारण है कि समुद्र के जल को यह बहुत ही ऊपर तक खींच देता है और जब घूमते हुए धरती से कुछ दूर चला जाता है तो यही जल वापस पुनः समुद्र में बहुत भयानक गति से वापस आता है। जिसके कारण समुद्र में ज्वार भाटा एवं तूफ़ान आदि आते है। जिस तरह एक साधारण चुम्बक के दोनों सिरों पर चुम्बकीय शक्ति का केंद्र होता है। उसी प्रकार इसके भी दोनों सिरों पर चुम्बकीय शक्ति बहुत ज्यादा होती है इसका आकार पूर्णिमा को छोड़ कर शेष दिनों में नाल चुम्बक के आकार का होता है

किन्तु पूर्णिमा के दिन जब इसका आकार पूरा गोल होता है, उस समय में इसमें भयानक आकर्षण शक्ति होती है। किन्तु यह शक्ति इसके चारो ओर की परिधि पर होने के कारण भयावह नहीं होती है। चंद्रमा को सुधांशु भी कहा जाता है पौराणिक मतानुसार चन्द्रमा पर अमृत पाया जाता है। इसके अलावा इसकी सतह पर अनेक अमोघ औषधियों की उपस्थिति भी है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Chandra Puja”