Sagittarius (Dhanu)

गितांजलि एस्ट्रो में आपका स्वागत है

जाने अपने राशिफल 2023 में आपका कैसा रहेगा समय!

धनु राशिफल 2023धनु राशि के जातक विचारों से बहुत आजाद होते हैं। बुद्धिमान लोगों के प्रति यह लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक दिल से साफ और विश्वास योग्य होते हैं। कार्यक्षेत्र में यह लोग अच्छे अध्यापक और दार्शनिक साबित होते हैं। धनु राशि के जातक भविष्य को आशावादी नजरिए से देखते हैं। आपकी आंखे चमकदार होती हैं और आप सामान्य रूप से प्रसन्न रहते हैं। धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं।धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के प्रबल संकेत मिलते हैं। अगर नया घर लेने का सोच रहे हैं तो इस वर्ष सफलता मिल सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर जो चिंताएं चल रही थी वह इस वर्ष दूर होंगी। माता-पिता को कोई धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। अप्रैल तक संतान से संबंधित जो चिंताएं हैं वह अप्रैल के बाद दूर हो जाएंगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना भी इस वर्ष बनती है।

आचार्य जी से बात करने के 501रुपये दक्षिणा देकर गुगलपेय या पेटियम द्वारा 9990535151पर सम्पर्क कर सकते है.